नीमकाथाना. शादी के बाद विदा हुई दुल्हन संस्कृत शास्त्री कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची। दूल्हा भी कॉलेज के बाहर तीन घंटे गाड़ी में बैठा इंतजार करता रहा। शाहपुरा (जयपुर) के बाडी-जोहड़ी की अंकिता शर्मा की शादी रींगस निवासी सुधांशु शर्मा के साथ सात मई को हुई थी।
विदाई के बाद अंकिता ने सुधांशु को शिक्षा शास्त्री की परीक्षा देने को कहा। वे रींगस जाने के बजाय नीमकाथाना पहुंचे। अंकिता का प्रोफेसरों ने भी ख्याल रखा। उसे बैठने के लिए स्टूल के बजाय कुर्सी दी गई। अंकिता का एक पेपर छूटने का मतलब एक साल खराब होना था। इसलिए यह फैसला लिया। शादी के बाद दुल्हन के परीक्षा हॉल पहुंचने की यह पहली खबर नहीं है बल्कि इससे पहले भी राजस्थान की कई बेटियां फेरों के बाद परीक्षा देते देखी गई हैं। यह समाज के लिए किसी मिशाल से कम नहीं।
No comments:
Post a Comment