Tuesday, May 19, 2015

एक खराब फैसला पड़ा CSK पर भारी, इन कारणों से तीसरी बार फाइनल में पहुंची MI

कप्तान धोनी को आउट करने के बाद जश्न मनाते मुंबई के खिलाड़ी।

खेल डेस्क. मुंबई इंडियन्स ने पहले क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 25 रन से हराकर आइपीएल-8 के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। यह तीसरा मौका है, जब मुंबई आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। मुंबई 2010 में चेन्नई से हारकर रनर-अप रही थी, जबकि 2013 में चेन्नई को हराकर खिताब जीता था। मुंबई के 187 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई की खराब शुरुआत रही। पारी के पहले ओवर में ही ओपनर बैट्समैन ड्वेन स्मिथ बिना खाता खोले आउट हो गए। लसिथ मलिंगा द्वारा फेंके गए पहले ओवर की चौथी बॉल पर अंपायर ने स्मिथ को पगबाधा करार दिया। हालांकि रिप्ले में स्पष्ट दिख रहा था कि गेंद लेग साइड के बाहर स्मिथ के पैड से टकराई थी। यही फैसला चेन्नई के खिलाफ गया। बता दें कि इससे पहले मुंबई के खिलाफ लीग मुकाबले में स्मिथ ने 30 बॉल में 62 रन ठोककर चेन्नई को जीत दिलाई थी।
इसलिए आसानी से फाइनल में पहुंचा मुबई
CSK पर भारी पड़ा अंपायर का एक खराब फैसला
* मुंबई की शानदार शुरुआत, पार्थिव-सिमंस ने जोड़े 90 रन
* पोलार्ड की तेज बैटिंग, 17 बॉल में जड़ दिए 41 रन
* चेन्नई की खराब बैटिंग, धोनी-स्मिथ हुए 0 पर आउट
* मलिंगाा-विनय-भज्जी के आगे धुरंधर फेल
शुरुआती झटकों से नहीं उबर सकी चेन्नई
वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने लेंडल सिमंस (65) और कीरोन पोलार्ड (41) की धुआंधार पारियों की बदौलत 20 ओवर्स में 6 विकेट पर 187 रन बनाए। पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स शुरुआती झटकों से नहीं उभर सकी और 19 ओवर्स में ही 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। चेन्नई की ओर से सर्वाधिक 45 रन फॉफ डु प्लेसिस ने बनाए।
मुंबई का स्कोर बोर्ड
बैट्समैनआउटरनबॉल46
लेंडल सिमंसकै. नेगी बो. जडेजा655135
पार्थिव पटेलकै. जडेजा बो. ब्रावो352541
रोहित शर्माकै. जडेजा बो. ब्रावो191411
कीरन पोलार्डकै. रैना बो. ब्रावो411715
हार्दिक पांड्याकै. जडेजा बो. नेहरा1200
अंबाती रायुडूकै. रैना बो. मोहित शर्मा10810
हरभजन सिंहनॉट आउट6310
सुचितनॉट आउट1100

बैट्समैनआउटरनबॉल46
ड्वेन स्मिथLBW बो. मलिंगा0400
माइकल हसीकै. पार्थिव बो. विनय कुमार161111
प्लेसिसकै. विनय बो. सुचित453451
सुरेशकै. एंड बो. हरभजन252002
धोनीLBW बो. भज्जी0100
ड्वेन ब्रावोरन आउट201521
रवींद्र जडेजाकै. सुचित बो. मैक्लिंघन191011
पवन नेगीकै. चंद बो. विनय3300
आर. अश्विनकै. रायुडू बो. मलिंगा231221
मोहितनॉट आउट3300
नेहराकै. सिमंस बो. मलिंगा0100

चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर बोर्ड
मुंबई की शानदार शुरुआत, पार्थिव-सिमंस ने जोड़े 90 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई को सिमंस और पार्थिव ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 10.4 ओवर में ही 90 रन ठोक दिए। सिमंस ने 51 बॉल में तीन चौके और 5 छक्के की मदद से 65 रन बनाए। उनका भरपूर साथ निभाने वाले पार्थिव ने 25 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। आईपीएल-8 के शीर्ष बॉलर में से एक ड्वेन ब्रावो ने मुंबई की खतरनाक होती साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने पार्थिव को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। यह ब्रावो का आईपीएल करियर का 100वां विकेट भी था।

कीरन पोलार्ड।

पोलार्ड की तेज बैटिंग, 17 बॉल में जड़ दिए 41 रन
रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और अंबाती रायुडू के सस्ते में आउट होने के बाद मुंबई की सारी उम्मीदें कीरन पोलार्ड पर टिकी थीं। पोलार्ड उन उम्मीदों पर खरे भी उतरे। उन्होंने आक्रामक बैटिंग करते हुए 17 बॉल में एक चौके और पांच छक्के की मदद से 41 रन कूट डाले। उनकी पारी की बदौलत ही मुंबई ने आखिरी तीन ओवर के अंदर निर्णायक 46 रन बनाए और 187 रन तक पहुंच सकी। पोलार्ड को इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

रैना को आउट करने के बाद जश्न की मुद्रा में भज्जी।

चेन्नई की खराब बैटिंग, 9 बल्लेबाज धोनी-स्मिथ हुए 0 पर आउट
बड़े टारगेट के आगे चेन्नई सुपर किंग्स की बैटिंग बेहद खराब रही। फॉफ डु प्लेसिस के अलावा कोई भी बल्लेबाज 25 का आंकडा भी पार नहीं कर सका। डु प्लेसिस ने अपनी टीम को आगे ले जाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन उनका साथ देने के लिए कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका। डु प्लेसिस ने 34 गेंदों का सामना किया और पांच चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए। ओपनर बैट्समैन स्मिथ, कप्तान धोनी और आशीष नेहरा बगैर खाता खोले आउट हुए। पवन नेगी 3 रन का योगदान ही दे सके।

No comments:

Post a Comment