Tuesday, May 19, 2015

डायबिटीज की तीन नई दवाओं को लेकर अमेरिका ने जारी किया रिस्क अलर्ट

डायबिटीज की तीन नई दवाओं को लेकर अमेरिका ने जारी किया रिस्क अलर्ट

नई दिल्ली. अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने मेडिकल प्रोफेशनल्स और डायबिटीज मरीजों को तीन नई दवाओं को लेकर सचेत किया है। चेतावनी दी गई है कि टाइप-टू डायबिटीज मेडिसिन कानागलिफ्लोजिन, डापाग्लिफ्लोजिन और एमपगलिफ्लोजिन (canagliflozin, dapagliflozin, and empagliflozin) के कारण ब्लड एसिड का लेवल हाई हो सकता है जिसके गंभीर परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं। बता दें कि इन तीन दवाओं में से दो को हाल में ही भारत में भी बेचने की शुरुआत हुई है। अमेरिकी ड्रग रेग्युलेटर का कहना है कि इन दवाओं के सेवन से एसिडोसिस होने का खतरा है जिसके बाद अस्पताल में भर्ती तक कराना पड़ सकता है।
न्यू क्लास SGLT2 की दवाओं को लेकर आपत्ति
ये तीनों दवाएं न्यू क्लास SGLT2 इन्हिबिटर से संबंधित हैं। लोवर ब्लड सुगर किडनी को यूरिन के जरिए सुगर रिमूव करने देता है। डायबिटीज के लिए टाइप-टू की मौजूदा दवाएं किडनी के जरिए काम नहीं करती, ये पाचक-ग्रंथि (pancreas) का इस्तेमाल करती हैं।
अभी बैन नहीं पर हो रही है निगरानी
एफडीए ने हालांकि अभी तक इन दवाओं पर बैन नहीं लगाया है लेकिन डॉक्टरों को इसकी देखरेख करने को कहा है। रेग्युलेटर ने नए क्लास की इन तीनों दवाओं को निगरानी में रख दिया है। मरीज के लिए इस दवा को लिखने वाले डॉक्टरों को मरीज में लक्ष्णों और बदलाव पर नजर रखने की सलाह दी गई है। कहा गया है कि इस दवा के खाने के बाद अगर मरीज को सांस लेने में दिक्कत, उल्टी, पेट में दर्द, अकारण थकान या अनिद्रा की शिकायत होती है तो इसे गंभीरता से लिया जाए। पिछले हफ्ते जारी अलर्ट में अमेरिकी रेगेलुटर की ओर से कहा गया, ''एफडीए इन दवाओं पर नजर बनाए हुए है और उनके इस्तेमाल के सेफ्टी की जांच की जा रही है। जांच की जा रही है कि सोडियम-ग्लूकोज कोट्रैंसपोर्टर-2 sodium-glucose cotransporter-2 (SGLT2) को लेकर बदवाव की जरुरत है या नहीं।''

No comments:

Post a Comment