Thursday, May 14, 2015

चीन में पीएम LIVE: मोदी ने सीमा विवाद पर भी की जिनपिंग से बात

गुरुवार को मोदी जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के गृहनगर शियान पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए सड़कों पर हजारों लोगों की भीड उमड़ पड़ी।
गुरुवार को मोदी जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के गृहनगर शियान पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए सड़कों पर हजारों लोगों की भीड उमड़ पड़ी।

शियान (चीन) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ गूज पगोडा देख रहे हैं। इससे, पहले दोनों की मुलाकात शियान के एक गेस्ट हाउस में हुई। यहां दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। बाद में विदेश सचिव एस जयशंकर ने बताया कि राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों के अलावा सीमा विवाद पर बातचीत हुई। बता दें कि ऐसा पहली बार है, जब चीन के राष्ट्रपति अपने होम टाउन (शियान) में किसी विदेशी पीएम की अगवानी कर रहे हैं।

3.03 PM: जिनपिंग मोदी को पगोडा दिखा रहे हैं।
3.03 PM: विदेश सचिव एस. जयशंकर ने बताया कि भारतीय प्रधानमंत्री और चीनी राष्‍ट्रपति के बीच सीमा और नदियों के बहाव क्षेत्र पर बातचीत हुई। नेपाल भूकंप और आतंकवाद के मुद्दे पर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई।
................................
................................
3.00 PM: जिनपिंग से मीटिंग खत्‍म कर मोदी ऐतिहासिक गूज पगोडा पहुंचे। यह एशिया का सबसे बड़ा पगोडा है। यहां मोदी ने बुद्ध की प्रतिमा के सामने दीप जलाया।
................................
2.45 PM: दोनों नेताओं के बीच बातचीत खत्‍म। करीब 90 मिनट तक बातचीत हुई।
................................
2.32 PM: पीआईबी ने ट्वीट जारी कर बताया कि जिनपिंग और मोदी की बातचीत जारी है
................................
1.25 PM: मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी
................................
1.25 PM: पीएम मोदी के चीन दौरे पर सुभाष चंद्र बोस के भतीजे के बेटे चंद्र बोस बोले- चीन के पास नेताजी से जुड़े कई दस्तावेज। 
..................................
1.20 PM: मोदी ने अपने शानदार आवभगत के लिए धन्यवाद दिया। कहा-मेरा सम्मान भारत का सम्मान।
..................................
1.15 PM: भारत और चीन के प्रतिनिधिमंडल के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू।
..................................
1.10 PM: कुछ ही देर में शुरू होगी द्विपक्षीय वार्ता। दोनों देशों के बीच 64 हजार करोड़ रुपए के समझौते होने की उम्मीद।
..................................
1:05 PM: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिले पीएम।
01:00 PM: मोदी और जिनपिंग की मुलाकात हुई। इस मुलाकात और आगे का अपडेट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
12:00 PM: मोदी ने ट्वीट करके बताया कि उन्होंने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ घानी से बातचीत की और काबुल पर हुए हमले को लेकर अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं।
-----------------
11:53 AM: पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा, चीन के लोगों का उत्साह देखकर बेहद खुश हूं।
11.15 AM: शाम को पीएम मोदी के बीजिंग रवाना होने से पहले चीन के राष्ट्रपति उनकी शान में भोज का आयोजन करेंगे।
-----------------
10:57 AM: अरुणाचल प्रदेश के लोगों के लिए चीन द्वारा नत्थी वीजा जारी करने का मुद्दा भी मोदी और जिनपिंग की बातचीत में उठ सकता है। चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बनाता रहा है।
-----------------
10:47 AM: मोदी और जिनपिंग के बीच दोपहर एक बजे व्यापारिक असंतुलन को दूर करने के मुद्दे पर अहम बातचीत होगी। 2014-15 में एक साल पहले मुकाबले ट्रेड डेफिसिट 34 पर्सेंट बढ़ गया है। (मोदी के चीन यात्रा पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय, यहां क्लिक करके पढ़ें)
-----------------
10:45 AM: #ModiInChina टि्वटर के टॉप ट्रेन्डिंग टॉपिक में पहुंचा।
-----------------
10:30 AM: द शिंगशान मंदिर से बाहर निकले पीएम मोदी। लोगों का हाथ हिलाकर किया अभिवादन। स्थानीय लोगों में पीएम मोदी से हाथ मिलाने की मची होड़।
-----------------
9:20 AM: मंदिर के प्राचीन इतिहास की जानकारी ले रहे मोदी। मंदिर में कई मशहूर बौद्ध भिक्षुओं द्वारा संस्कृत सामग्रियों के चीनी अनुवाद रखे हुए हैं।
-----------------
9:07 AM: द शिंगशान मंदिर पहुंचे मोदी।
-----------------
9:07 AM: Omar Abdullah @abdullah_omar: I hope @PMOIndia is able to resolve the "stapled visa" issue so that I can also visit the Terracotta Army & Great Wall of China. #bucketlist
-----------------
9:07 AM: मोदी द शिंग शान मंदिर की ओर रवाना। बौद्ध् धर्म से जुड़ी जानकारियां लेंगे पीएम।
-----------------
8:50 AM: टेराकोटा संग्रहालय में विजिटर में बुक में संदेश लिखा। (आगे की स्लाइड्स में फोटोज में देखें: विजिटर्स बुक में क्या लिखा मोदी ने)
-----------------
8:46 AM: PMO India @PMOIndia: The Prime Minister viewing the exhibits at the Terracotta Warriors Museum.
-----------------
8:40 AM: टेराकोटा वॉरियर्स संग्रहालय में सैनिकों की मूर्तियों को छू कर देख रहे हैं मोदी। टूर गाइड से ले रहे हैं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी।
-----------------
8:20 AM: चीन के टेराकोटा वॉरियर्स संग्रहालय पहुंचे नरेंद्र मोदी।
-----------------
8:00 AM: PIB India @PIB_India: Chinese traditional dancers welcoming PM at Xi’an Xiangyang International Airport, through various performances
-----------------
5:16 AM: PMO India @PMOIndia: The Prime Minister reached China a short while ago.
------------------
4:17 AM: Vikas Swarup ‏@MEAIndia: Not an ordinary city. Not an ordinary welcome. PM @narendramodi being greeted at Xi’an airport.
------------------
4:15 AM: चीन के शियान में मोदी का भव्य स्वागत किया गया। पीएम तीन देशों के दौरे पर हैं और उनका पहला पड़ाव चीन है। इसके बाद वह मंगोलिया और दक्षिण कोरिया भी जाएंगे।
मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार चीन की यात्रा पर हैं। उनके साथ यात्रा पर गए प्रतिनिधमंडल में गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस भी शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment