पावरफुल बैटरी, एंड्रॉइड लॉलीपॉप के साथ स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 6000 रु.
गैजेट डेस्क। चीन की मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनी ZTE ने
अपने नए स्मार्टफोन ZTE Q519T को चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया है।
हालांकि इसे भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा इसपर कंपनी की तरफ से कोई
जानकारी नहीं दी गई है। इस स्मार्टफोन को 95 डॉलर (लगभग 6000 रुपए) की कीमत
पर लॉन्च किया गया है। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में Nubia Z9
स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था।
TECH GUIDE: प्रचलित टेक टर्म्स और उनके मतलब
क्या है खास-
- ZTE Q519T में 4000 mAh पावर की बैटरी दी गई है जो कम बजट में इस स्मार्टफोन को खास बनाती है।
- कंपनी का दावा है कि यह 4000 mAh पावर की बैटरी 35 दिन का स्टैंडबाय टाइम देती है।
- फोन ब्लू, गोल्ड और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा।

क्या हैं फीचर्स-
ZTE Q519T के फीचर्स की बात करें तो यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। इसमें 5 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है जो (720*1280 पिक्सल) रेजोल्यूशन क्वालिटी देता है।
ZTE Q519T के फीचर्स की बात करें तो यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। इसमें 5 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है जो (720*1280 पिक्सल) रेजोल्यूशन क्वालिटी देता है।
Nice Mobile
ReplyDelete