VIDEO: 3 महीने में तबाह हो जाएगी पृथ्वी, मानव सभ्यता का होगा अंत
इंटरनेशनल डेस्क। क्या इस साल धरती से मानव सभ्यता का अंत को जाएगा? क्या पृथ्वी तबाह होने वाली है? कॉन्सपिरेसी थ्योरी कुछ इसी ओर इशारा कर रही है। डूम्सडे (प्रलय का दिन) थ्योरिस्ट्स की मानें, तो 22 से 28 सितंबर के बीच पृथ्वी से एक विशालकाय चट्टान टकराएगा, जो सबकुछ खत्म कर देगा।
कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट्स ने भविष्यवाणी की है कि अगले तीन महीने में सबकुछ खत्म होने जा रहा है। कई बाइबिल थ्योरिस्ट्स ने भी इस घटना की बात की है। हालांकि, वैज्ञानिकों ने इस चेतावनी को खारिज किया है। उनके मुताबिक, अंतरिक्ष से गिरने वाले चट्टान (एस्ट्रॉयड) पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करने से पहले ही जलकर भस्म हो जाते हैं।
गौरतलब है कि एस्ट्रॉयड्स का पता लगाने को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने उच्च प्राथमिकता में रखा है। नासा के एक प्रवक्ता ने कहा, "नासा को मालूम है कि कोई भी एस्ट्रॉयड्स या धूमकेतु इस वक्त धरती से टकराने वाली नहीं है। ऐसी घटनाओं की आशंका नगण्य है।"
प्रवक्ता ने यह भी कहा है कि आने वाले सैकड़ों सालों में धरती से कोई भी एस्ट्रॉयड टकराने नहीं जा रहा। वैसे आपको याद होगा कि 21 दिसंबर 2012 में भी पृथ्वी पर भयंकर प्रलय की बात कही गई थी। तब प्राचीन माया सभ्यता के कैलेंडर (5,125 साल लंबा चक्र) का खत्म होने का हवाला दिया गया था। इस पर हॉलीवुड में फिल्म भी बन चुकी है
No comments:
Post a Comment