Friday, June 12, 2015

बहन से था प्यार इसलिए नहीं किया अंतिम संस्कार, 6 महीने घर में शव के साथ रहा

कोलकाला के फ्लैट में रहने वाला पार्थ डे (बाएं) और उसकी बहन देवज्ञानी डे (दाएं)
कोलकाला के फ्लैट में रहने वाला पार्थ डे (बाएं) और उसकी बहन देवज्ञानी डे (दाएं)


कोलकाता. शहर के एक फ्लैट में एक शख्स पिछले 6 महीने से अपनी बहन के शव के साथ रह रहा था। रॉबिन्सन लेन इलाके के एक फ्लैट पर जब आग की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। फ्लैट से इस शख्स के पिता की जली हुई लाश के अलावा एक इंसानी, 2 लेबराडोर कुत्तों के कंकाल और कुछ खाने के पैकेट्स मिले हैं। इन कंकालों के साथ रह रहे शख्स को अस्पताल भेज दिया गया है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन से बहुत प्यार करता था, इसलिए बीते साल दिसंबर में उसकी मौत होने के बावजूद शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। पुलिस को फ्लैट में काफी खाना पड़ा मिला है। पार्थ ने बताया कि उसकी बहन की आत्मा रोज खाना खाने आती है। इसके चलते फ्लैट में खाना रखा था। वह अपने पिता के साथ बहन और कुत्तों के कंकालों को भी खाना खिलाता था।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर (क्राइम) पल्लव कांति घोष ने बताया कि गुरुवार को फ्लैट में आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस को पार्थ डे (47) नाम का शख्स मिला। पॉर्थ डे के पिता अरविंद डे (77) ने संदिग्ध तौर पर बाथरूम में खुद को आग लगाई थी। पिता का शव बाथरूम से बरामद किया गया। इसके अलाबा कंकाल में तब्दील हो चुकी एक लाश बेडरूम में मिली है, जो करीब छह महीने पुरानी है। यह शव पार्थ की बहन देवज्ञानी डे (50) का है। पुलिस के मुताबिक, अरविंद डे का एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कहा गया है कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।
कुत्तों की मौत से बहन ने खाना छोड़ा 
पार्थ डे ने पुलिस को बताया, ‘मां की मौत के बाद मैंने छह-सात साल पहले टीसीएस से नौकरी छोड़ दी। मेरी टीचर बहन देवज्ञानी ने लेबराडोर कुत्तों की मौत के बाद खाना-पीना छोड़ दिया था। इसके चलते दिसंबर 2014 में उसकी मौत हो गई। मैं और मेरे पिता उसे बहुत प्यार करते थे। इसलिए हमने उसके शव का अंतिम संस्‍कार नहीं किया।’ पुलिस को शक है कि फ्लैट में जिंदा मिला शख्स अवसाद में है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्थ डे का अपने भाइयों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था, इसकी भी जांच की जा रही है।
कोलकाला के फ्लैट में मिला देवज्ञानी डे का कंकाल।
कोलकाला के फ्लैट में मिला देवज्ञानी डे का कंकाल।

No comments:

Post a Comment