Friday, June 12, 2015

हड़ताली सफाईकर्मियों के साथ एक घंटा बैठ कर राहुल ने क्‍या कहा- जानिए अभी

सफाई कर्मचारियों के बीच राहुल गांधी।
सफाई कर्मचारियों के बीच राहुल गांधी।

नई दिल्ली. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को पूर्वी दिल्ली के नगर निगम में काम करने वाले सफाईकर्मियों के बीच पहुंचे। राहुल यहां एक घंटे तक रुके और सफाई कर्मचारियों से बातचीत की। उन्‍होंने उनसे कहा- आप सफाईकर्मी नहीं, सिपाही हो। ताकत दिखाओ। पांच मिनट में काम हो जाएगा। राहुल ने इस मौके का इस्तेमाल केंद्र और दिल्ली सरकार पर हमला साधने के लिए किया। इस बीच, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिए हैं कि वह 15 जून तक पूर्वी दिल्ली के सफाई कर्मचारियों की सैलरी दे।
कांग्रेस उपाध्यक्ष बोले, ताकत दिखाओ तो मान जाएगी सरकार

राहुल ने कहा कि दोनों सरकारें एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रही हैं लेकिन कोई सफाई कर्मचारियों की सुध नहीं ले रहा है। राहुल ने इन कर्मचारियों से कहा कि वह अपनी शक्ति दिखाएं तो दोनों सरकारें मान जाएंगी।
ये है मामला
समय पर सैलरी न मिलने के विरोध में सफाई कर्मचारी पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं और अब धरने पर बैठ गए हैं। इससे पूर्वी दिल्ली बेहद गंदगी हो गई है। हालात यह है कि यहां सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो गया है।
सिसोदिया ने साधा केंद्र पर निशाना
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कचरा क्या अब केजरीवाल उठाएंगे क्योंकि ट्रांसफर-पोस्टिंग तो होम मिनिस्ट्री ने अपने हाथ में ले रखी है। सिसोदिया ने कई ट्वीट किए। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि 'जिस तरह दिन में 10 बार MHA और LG साहब कहते रहते हैं कि दिल्ली में ट्रांसफर-पोस्टिंग हमारा काम है। ACB हमारे पास है। Files हम देखेंगे। 10 दिन में एक बार भी ये क्यूं नहीं कहते कि कूड़ा भी हम उठवा देंगे। MCD के अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग Home Ministry तय करेगी, उनसे कूड़ा केजरीवाल उठवाएंगे?
सिसोदिया ने कहा, अफसर काम न करें तो एक्शन Home Ministry लेगी और कर्मचारियों की सैलरी का इंतजाम केजरीवाल करेंगे? नगर निगम में ट्रांसफर की फाइलें तो Home Ministry ने रोक ऱखी हैं जबकि सैलरी केजरीवाल देंगे, कूड़ा केजरीवाल उठवाएंगे? चित भी मेरी, पट भी मेरी, अंटा मेरे बाबा का...नगर निगम के मामले में गृह मंत्रालय यही तो कर रहा है। ट्रांसफर-पोस्टिंग कौन करेगा? ACB कौन चलाएगा? ये सब बताने के लिए तो संविधान विशेषज्ञ हैं।'

No comments:

Post a Comment