Thursday, June 4, 2015

Co-Invented TV Charles Francis Jenkins 81st death anniversary

आपके बजट में आते हैं ये 5 HD LED टेलीविजन, कीमत 10 हजार से कम

आपके बजट में आते हैं ये 5 HD LED टेलीविजन, कीमत 10 हजार से कम
गैजेट डेस्क: लगातार बढ़ रही टेक्नोलॉजी ने टेलीविजन का आकार और प्रकार दोनों बदल दिए हैं। एक दौर ऐसा था जब ब्लैक एंड व्हाइट टीवी पर सिर्फ एक चैनल ही देखा जाता था, लेकिन इन दिनों चैनलों की भरमार है। तो दूसरी तरफ, 5K टेलीविजन, फोल्डेबल टेलीविजन की टेक्नोलॉजी आ चुकी है। टेलीविजन को जो विस्तार हुआ है उसमें एक नाम चा‌र्ल्स फ्रांसिस जेनकिंस का भी शामिल है। 6 जून, 1934 को चार्ल्स का निधन हो गया था।
चार्ल्स ने मोशन पिक्चर प्रोजेक्टर और टेलीविजन पर काफी काम किया। 1928 में उन्होंने जेनकिंस टेलीविजन कॉरपोरेशन खोला, जहां से यूएस में W3​XK नाम से पहला टेलीविजन ब्रॉडकास्ट किया। ये 2 जुलाई को ऑन एयर किया गया था। चा‌र्ल्स ने पहला कॉमर्शियल टेलीविजन प्रोग्राम साल 1930 में प्रसारित हुआ था। चार्ल्स की 81वीं पुण्यतिथि के मौके पर हम आपको ऐसे 5 HD LED टेलीविजन के बारे में बता रहे हैं, जो आपके बजट में आते हैं। यानी इनकी कीमत 10 हजार रुपए से कम है।
LG 20LB452A 50 cm (20) HD Ready LED
कंपनी और कीमत :
LG ब्रांड के इस टेलीविजन को यूजर्स ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से 9,903 रुपए में खरीद सकते हैं। इस LED टीवी का मॉडल नंबर 20LB452A 50 cm है।
टेलीविजन के फीचर्स :
LG का ये LED टेलीविजन है, जो LCD से बेहतर क्वालिटी देता है। इसकी 20 इंच स्क्रीन HD वीडियो के लिए पूरी तरह कम्फर्टेबल है। ये टीवी 1366 x 768 पिक्सल रेजोल्यूशन डिस्प्ले क्वालिटी देता है। ये 16:9 रेशियो को सपोर्ट करती है। टीवी पर पिक्चर को 178 डिग्री एंगल से भी देखा जा सकता है। इसमें 10 वॉट्स के 2 स्पीकर हैं, जो डिजिटल डॉल्बी साउंड क्वालिटी देते हैं। इसके साथ, एक USB, एक HDMI, ऑडियो वीडियो आउटपुट के ऑप्शन भी मौजूद है। आप USB के जरिए वीडियो, ऑडियो और फोटो भी देख सकते हैं। इस LED का डायमेंशन 467 x 329.4 x 140.5 mm है। इन सभी के साथ आप अपनी मन पसंद भाषा में काम कर सकते हैं।

1 comment: