गेल के लिए ऐसी दिवानगी, नदी में कूदा और रातों रात बना हीरो
Next
खेल डेस्क. चहेते क्रिकेटर्स की नजर में आने के लिए फैन्स द्वारा की कई हरकतों के किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा वाक्या सुना है कि कोई उसके लिए नदी में ही कूद जाए? जी हां, ऐसा हुआ है। वेस्ट इंडीज के तूफानी बैट्समैन क्रिस गेल के लिए ब्रिटिश प्रशंसक मार्टिन बुलॉक नदी में कूद गया।
गेल ने गेंद को नदी में भेजा
आप सोच रहे होंगे कि उसने आखिर ऐसा क्यों किया? इंग्लैंड में चल रहे नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में गेल समरसेट की तरफ से खेल रहे हैं। रविवार को उन्होंने टांटन में केंट के खिलाफ 62 गेंदों में नाबाद 151 रन बनाए। उस मैच में उन्होंने 10 चौके व 15 छक्के जड़ दिए। कुछ छक्के तो इतने जोरदार थे कि गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई। गेल ने जब पारी का आखिरी छक्का लगाया तो गेंद स्टेडियम के पास स्थित नदी में चली गई।
गेल से मिलना चाहता था बुलॉक
बुलॉक गेल की बैटिंग से काफी प्रभावित था। वह इस पारी को यादगार बनाना चाहता था और गेल से मिलना चाहता था। इसके लिए उसने यही रास्ता चुना कि गेंद को नदी में से लाई जाए। उसने तुरंत ही नदी में छलांग लगा दी और कुछ देर तैरने के बाद उसने गेंद हासिल कर ली। इसके बाद वह सीधे स्टेडियम के अंदर आया।
गेल हुए हैरान
बुलॉक के कारनामे को देखकर गेल भी हैरान थे। इसके बाद वे खुद उससे मिले बिना नहीं रह सके। उन्होंने बुलॉक को बुलाया। उसके साथ सेल्फी ली और फिर उस गेंद पर ऑटोग्राफ दिया, जिसे वह नदी से लाया था। इसके बाद बुलॉक की हर तरफ चर्चा होने लगी।
ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया
बुलॉक ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया, जिसे गेल ने भी फेवरेट में शामिल किया। इसके बाद गेल उसे फॉलो करने लगे। गेल के फॉलो करते ही उसके फॉलोअर की संख्या अचानक बढ़ गई। पूरा वाक्या जानने के लिए लोग उसके ट्विटर अकाउंट पर आने लगे |
No comments:
Post a Comment