Tuesday, June 2, 2015

Disturbing Photos Of Jiah Khan after her death

जिया खान की मौत के बाद की इन PHOTOS ने मामले में ला दिया था मोड़


जिया खान की मौत के बाद की इन PHOTOS ने मामले में ला दिया था मोड़

(जिया खान की मौत के बाद की फोटो)


मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं जिया खान को गुजरे हुए पूरे 2 साल हो गए हैं। 2 जून 2013 को उनका शव घर से बरामद हुआ था। उस वक्त हर कोई यह मानकर चल रहा था कि जिया ने आत्महत्या की है। यहां तक जिया की मां राबिया खान ने 6 दिन बाद पुलिस को एक सुसाइड नोट सौंपा था, जिसमें उनकी आत्महत्या के लिए अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को जिम्मेदार ठहराया गया था।
हालांकि, मामले में तब ट्विस्ट आ गया, जब चार महीने बाद जिया खान के वकील ने पहली बार उन तस्वीरों को मीडिया के सामने ला दिया जो उनकी मौत के बाद ली गई थीं। इन तस्वीरों को दिखाते हुए जिया के वकील दिनेश तिवारी और परिवार ने दलील दी कि उन्होंने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उनकी हत्या की गई है।
खास बात यह है कि इन फोटोज के आने के बाद ठंडा पड़ चुका मामला एक बार फिर गर्माया और शक की सुई फिर आदित्य के बेटे सूरज पर चली गई। फोटोज का हवाला देते हुए राबिया ने सीबीआई जांच की मांग की थी और पुलिस पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने मामले की जांच सही तरीके से नहीं की है। वैसे, अब तक इस मामले में कई मोड़ आ चुके हैं, लेकिन आज भी सवाल यही है कि जिया ने सुसाइड किया था या फिर किया गया था उनका कत्ल।

No comments:

Post a Comment