Thursday, June 25, 2015

किस तरह एक लड़की को लग जाती है नशे की लत, ऐसी है 'Uवा' की कहानी

नेहा खान और युक्ती कूपर।चंडीगढ़। फिल्म Uवा ग्यारहवीं में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों की कहानी है। इसमें दिखाया जाएगा कि स्कूल में पढ़ते हुए बच्चे कैसी कैसी समस्याओं का सामना करते हैं। स्कूल के बाद कॉलेज में कदम रखते ही इन स्टूडेंट की लाइफ कैसे बदलती है। फिल्म में माला के रोल में नेहा खान हैं। कहती हैं, फिल्म में मुझे ड्रग्स का आदी दिखाया गया है। मेरे पेरेंट्स की आपस में बनती नहीं है। जिस वजह से मैं परेशान रहती हूं। अकेलेपन की वजह से डरी सहमी सी रहती हूं। अपना अकेलापन दूर करने के लिए ड्रग्स लेने लगती हूं। फिर मुझे इस नशे की आदत से बाहर आने मेें एक प्रोफेसर मदद करते हैं और आखिर में वे मुझे बाहर निकालने में कामयाब हो जाते हैं।
फिल्म Uवा अाज रिलीज हो रही है। जसबीर ने इसे डायरेक्ट किया है। ओम पुरी, जिमी शेरगिल, संजय मिश्रा, संग्राम सिंह, विक्रांत राय, रोहन मेहरा, लविन गोठी, मोहित बघेल की फिल्म में अहम भूमिकाएं हैं। अपनी इस फिल्म के प्रोमोशन के लिए कास्ट वीरवार को सेक्टर 8 के स्कोर क्लब पहुंची। डायरेक्टर के साथ नेहा खान, युक्ति कूपर और मोहित बघेल शामिल हुए। फिल्म पर बात करते हुए जसबीर ने बताया कि सोसाइटी में दर्जनों ऐसे मुद्दे हैं, जिनपर कई बार फिल्में बन चुकी हैं। उन्हीं में यंगस्टर्स का मुद्दा ऐसा है जिसपर फिल्म Uवा बनाई है। जसबीर ने बताया कि यह फिल्म 5 दोस्तों- सलमान, दीनबंधु, विक्रम, राम और अनिल की कहानी है, जो नोएडा में रहते हैं। स्कूल तो जाते हैं पर उनका पढ़ाई लिखाई से दूर-दूर तक नाता नहीं। एक रात एक ऐसी घटना घट जाती है, जो इन सभी की जिंदगी बदल देती है। जो गुनाह इन युवाओं ने किया नहीं होता, उन्हें उसकी सजा भुगतनी पड़ती है। उनका सामना पुलिस ऑफिसर तेजवीर सिंह (जिमी शेरगिल) और जज (परीक्षित साहनी) से होता है।
रोशनी और माला की जोड़ी
युक्ती कूपर फिल्म में रोशनी के रोल में हैं। उन्होंने बताया कि मैं प्रिंसिपल की बेटी बनी हूं। जो अनुशासन प्रिय और आत्मविश्वासी है लेकिन स्कूल में वह बहुत बातूनी और शरारती है। उसे गांव से आए लड़के से प्यार होता है। वो उससे मिलने के बहाने ढूंढने लगती है। इसी बीच एक वारदात हो जाती है। जिससे उसे बेहद ठेस पहुंचती है। उसके बाद मेरी पूरी लाइफ बदल जाती है।
मोहित बघेल, एक्टर
पिछली दो फिल्में रेडी और किक सलमान भाई के साथ की है और इस फिल्म में मेरे किरदार का नाम भी सलमान खान है, जो न ही अनुशासनप्रिय है और न ही उसका लाइफ में कोई मकसद है पर उसकी लाइफ में एक घटना घटती है कि वो खुद लाेगों के आगे आता है। फिल्म में अपना नाम बहुत पसंद अाया। नेगेटिविटी की बजाए यूथ की नादानियों को बखूबी प्रस्तुत किया है। 
मोहित बघेल, एक्टर

No comments:

Post a Comment