मुंबई. फॉरेन ब्यूटी नोरा फतेही डायरेक्टर एस एस राजामौली के अपकमिंग प्रोजेक्ट 'बाहुबली' के प्रमोशनल सॉन्ग में नजर आएंगी। जब वे इसकी शूटिंग कर रही थीं, तब सेट पर उन्हें वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हुईं। सूत्रों के अनुसार, 'नोरा हैदराबाद में सॉन्ग की शूटिंग कर रही थीं। तभी अचानक उनका टॉप नीचे खिसक गया।
कैमरा ऑन था और सेट पर क्रू मेंबर्स मौजूद थे। फिल्म की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी इस दौरान वहां थीं। उन्होंने जैसे ही देखा कि नोरा वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो रही हैं तो वे उनके बचाव के लिए दौड़ीं।'
खुद नोरा ने अपने साथ घटी इस घटना के बारे में बताया है। वे कहती हैं, "वो बहुत ही डरावने मोमेंट्स थे। मैं तमन्ना का शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने समय पर आकर मेरी मदद की।"
कौन हैं नोरा फतेही
नोरा फतेही मोरक्कन मूल की एक्ट्रेस हैं। साल 2014 में डायरेक्टर कमल सदाना की फिल्म 'रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरवन' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इसके बाद वे 'क्रेजी कुक्कड़ फैमिली' और 'मिस्टर एक्स' में नजर आ चुकी हैं।
No comments:
Post a Comment