Friday, March 27, 2015

10499 रु. की कीमत वाला HONOR 4X, बन सकता है स्मार्ट च्वाइस

Review: 10499 रु. की कीमत वाला HONOR 4X, बन सकता है स्मार्ट च्वाइस
गैजेट डेस्क। Huawei कंपनी का हॉनर 4X स्मार्टफोन बुकिंग शुरू होने के 24 घंटे के अंदर ही 1 लाख रजिस्ट्रेशन्स का आंकड़ा पार कर चुका है। इस फोन की पहली फ्लैश सेल 30 मार्च को होगी। हाल ही में भारतीय मार्केट में लॉन्च हुआ Huawei फोन 10499 रुपए में आया है।

Huawei दुनिया की नंबर एक टेलिकम्युनिकेशन इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी है। जिसका मतलब ये होता है कि हमारे आस-पास कहीं ना कहीं, Huawei मौजूद है। हमारे हाथों में ना सही पर मोबाइल फोन के टॉवर पर Huawei के डिवाइस लगे होते ही है। पर बहुत कम लोग जानते है कि Huawei दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी है। भारतीय बाजार में Huawei की मौजूदगी पिछले साल तक तो लगभग ना के बराबर थी, पर पिछले साल Huawei ने Honor Holly जैसे कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन बना कर भारतीय बाजार में भी दस्तक दे दी। अब इस साल Huawei अपनी Honor सीरीज के अंदर कई नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। जिसमें सबसे पहला नंबर है Honor 4X का।
भारतीय यूजर्स के लिए Huawei का ये फोन कितना काम का साबित हो सकता है आइए जानते हैं एक्सपर्ट रिव्यू के जरिए।
खूबियां- खामियां-
- दिखने में सीधा-सादा
- दिखने में बड़ा, पर वजन में हल्का और हाथ से आसानी से फिसलता नहीं
- स्क्रीन Full HD नहीं है, पर रंग काफी नैचुरल और ब्राइटनेस लेवल काफी बेहतर नजर आते है
- धूप में भी स्क्रीन पर लिखा पढ़ा जा सकता है
- व्यूइंग एंगल जबरदस्त है
- अभी किटकैट पर चलता है पर जल्द ही एंड्रॉइड लॉलीपॉप अपडेट भी इस फोन पर आ जाएगा
- UI कुछ खास नहीं पर Xiaomi के MIUI की याद दिलाता है

- कभी कभी Lag करता है

- कैमरा स्लो है
- एक हाथ से इस्तेमाल नहीं कर सकते

No comments:

Post a Comment