Monday, May 18, 2015

मैं पेशाब बचाता हूं, आप भी बचाइए: गडकरी

मैं पेशाब बचाता हूं, आप भी बचाइए: गडकरी
मैं पेशाब बचाता हूं, आप भी बचाइए: गडकरी
फोटो शेयर करें
नागपुर
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों से कहा कि वे पेशाब का इस्तेमाल प्लांट्स को हरा-भरा रखने में करें। रविवार को नागपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं अपने दिल्ली आवास पर पेशाब का इस्तेमाल पौधों के थेरपी में करता हूं।'

उन्होंने कहा, 'मैं हर दिन पेशाब स्टोर करता हूं। 50 लीटर के कैन में मैं स्टोर करता हूं। दिल्ली में मैं अपने नए आवास पर इस पेशाब का इस्तेमाल पौधों के लिए करता हूं।' उन्होंन दावा कि पौधों को इससे 'यूरिन थेरपी' मिलता है।' उन्होंने कहा कि प्लेन पानी के मुकाबले पेशाब से पौधे हरे-भरे रहते हैं।

उन्होंने कहा कि इसका वैज्ञानिक कारण है। उन्होंने कहा, 'यूरिन में पर्याप्त यूरिया और नाइट्रोजन होते हैं। इससे पौधों को पोषण मिलता है।' गडकरी ने कहा कि जल्द ही पेशाब खाद का एक उम्दा विकल्प बन सकता है।  

No comments:

Post a Comment